help yourself
0 0
Read Time:3 Minute, 26 Second

सुबह नींद से जगने की इच्छा नहीं होते हुए भी सुबह उठना और अपने काम पर लग जाना इसे कहते हैं खुद की मदद करना। अंग्रेज़ी में कहावत है‘Early to bed and early to rise, makes a man healthy, wieldy and wise’. मतलब जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं और रात को जल्दी सोते हैं, वो सेहतमंद रहते हैं, अक़्लमंद होते हैं और उनके पास पैसा कभी कम नहीं होता। आलस्य इंसान का सबसे बड़ा शत्रु है इसलिए आज से ही हमें आलस्य को त्यागकर अपनेअपने निर्धारित लक्ष्य पर ध्यान देना होगा यही हमारी स्वयं की मदद है।


अच्छी सेहत पाने के लिए व्यस्त कार्यक्रम से आधा घंटा निकालकर व्यायाम करना, मतलब खुद की मदद करना। सुबह जल्दी उठकर समय निर्धारित करके हमें व्यायाम करना चाहिए। आजकल के व्यस्त जीवन में हमें जरूरी कार्यक्रम, पार्टी, मीटिंग करनी होती है इन सभी तरह के व्यस्त कार्यक्रम से जल्दी निकलकर या सुबह हमें योग और ध्यान जरूरी करना चाहिए।


सिर्फ चार पैसे ज्यादा कमाने हैं यह दिमाग में रखकर इच्छा नहीं होते हुए भी दो घंटे ज्यादा काम करना, जिससे ये अतिरिक्त पैसे भविष्य में हमारे काम सकते है निर्धारित समय से कुछ ज्यादा काम करना, मतलब खुद की मदद करना।


शराब, तम्बाकू, गुटखे के सेवन से आर्थिक हानि, स्वास्थ्यगत हानि, पर्यावरण की हानि और भी अन्य तरह की हानियाँ तथा बीमारियाँ होती है जैसे कैंसर, हृदय रोग, श्वसन रोग। इसलिए इन सभी के सेवन से बचना चाहिए अर्थात स्वयं की मदद करनी चाहिए।


कभीकभी हमारी जेब में पैसे नहीं होते है और हमारा मन कहता है की चोरी कर ली जाये लेकिन चोरी करने का विचार मन में आता हैं फिर भी चोरी करना, यानी खुद की मदद करना।


किसी लड़की/लड़के से विचलीत होकर अर्थात किसी के भी प्रेम में ना पड़करअपने मातापिता के मानसम्मान और प्रतिष्ठा के लिए अपने लक्ष्य के तरफ बढ़ना मतलब खुद की मदद करना।


सकारात्मक रहने की कोशिश करना: भले ही आपके दिमाग में बहुत सारे नकारात्मक विचार हो लेकिन अपनी वर्तमान स्थिति में भी सकारात्मक बने रहना, इसे कहते हैं खुद की मदद करना।


रात को जब नींद नहीं आती हैं, फिर भी सुबह काम पर जाना हैं। परिवार के लिए पैसे कमाने हैं। इस विचार को मन में लाकर वैसे ही तकिये में मुँह घुसा कर आंखे बंद कर लेना, मतलब खुद की मदद करना।

Wake up you can

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply